Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहायक आरक्षकों के हित में बड़ी पहल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहायक आरक्षकों के हित में बड़ी पहल

648
0
Big initiative of Chief Minister Bhupesh Baghel in the interest of assistant constables
Chief Minister Bhupesh Baghel
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, Sahayak Arakshak मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों को नववर्ष की सौगात देते हुए आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया है । इससे  (Sahayak Arakshak) सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे। मुख्यमंत्री  बघेल की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों में हर्ष का माहौल है।

मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशों का तत्काल पालन करने हेतु गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा द्वारा विस्तृत प्रस्ताव शासन की और प्रेषित किया गया है।