Home देश मुख्यमंत्री ने विश्व हिन्दी दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने विश्व हिन्दी दिवस की दी बधाई

1071
0
Chief Minister congratulated on World Hindi Day
CM Bhupesh Bhagel
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर । CM Bhupesh Baghel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नागरिकों को विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी भाषा से पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति, विकास और पहचान कायम होती है।

बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के गौरव की कहानियां और संस्मरण बताएं और हिन्दी के प्रति रूचि विकसित करें। हिन्दी को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करें, जिससे हिन्दी की अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पहचान बन सके।