Home Uncategorized कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी, बीते सप्ताह 2.72...

कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच में तेजी, बीते सप्ताह 2.72 लाख सैंपलों की जांच

270
0
Investigation accelerated to identify corona infected, 2.72 lakh samples were tested last week
corona.infection
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208








रायपुर : Health Minister T.S. Singhdev प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। बीते सप्ताह 3 जनवरी से 9 जनवरी के बीच दो लाख 71 हजार 912 सैंपलों की जांच की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव नेकोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए विभाग को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में सैंपलों की जांच के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जिलों में रोजाना जांच की संख्या बढ़ाई गई है।

प्रदेश भर में अभी रोज औसत 38 हजार 845 सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि पिछले महीने दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के बीच यह औसत 20 हजार 256 थी। अभी करीब दुगुनी संख्या में सैंपलों की जांच हो रही है।