Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि...

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

117
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे ।

     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।