Home Uncategorized धूमधाम से हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी

धूमधाम से हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी

148
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे की शादी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ जमकर डांस किया। इतना ही नहीं वे और भी राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी जमकर थिरके। पंडितों ने पूरे मंत्रोच्चार के साथ सीएम के बेटे चैतन्य का विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर सीएम के परिवार के बड़े बुजुर्गों और राजनीतिक हस्तियों ने उनके बेटे को आशीर्वाद दिया। पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकालने की तैयारियां शुरू हुईं थी। इसके लिए सुबह से सीएम का परिवार तैयारी में जुटा था। सीएम समेत तमाम बाराती नाचते गाते ही रिसॉर्ट के एक हिस्से मे बारात लेकर पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफे में नजर आए। बारात में छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेश के भी दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा। यहां बारात पहुंचे के बाद शादी से संबंधित सभी रश्मों को पूरा किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता रविवार को शादी में शामिल हुए। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, बिहार के दिग्गज नेता रहे शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी यादव समेत कई नेता शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए थे।