Home विदेश पुतिन के 2 भरोसेमंद सिपहसालार में से एक की मौत एक घायल

पुतिन के 2 भरोसेमंद सिपहसालार में से एक की मौत एक घायल

191
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 68वां दिन है। अब युद्ध के मार्चे पर यूक्रेन के साथ रूसी सेना भी बड़े झटके झेल रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भरोसेमंद आर्मी चीफ जनरल वालेरी गेरासिमोव घायल हो गए हैं। पुतिन ने उन्हें जल्द कामयाबी हासिल करने के मकसद से खार्किव के मोर्चे पर तैनात किया था।

इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार एरेस्टोविच ने दावा किया है कि खार्किव के मोर्चे पर ही रूसी मेजर जनरल आंद्रेई सिमोनोव की भी मौत हो गई। यूक्रेन में अब तक रूस के नौ टॉप कमांडरों की मौत हो चुकी है।

रूस-यूक्रेन जंग के प्रमुख अपडेट्स

  • रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने पिछले एक दिन में पूरे यूक्रेन में 800 ठिकानों को निशाना बनाया।
  • रूस के विदेश मंत्री ने दावा है कि लगभग दस लाख यूक्रेनी लोग अपनी मर्जी से यूक्रेन छोड़कर रूस पहुंचे हैं।
  • यूक्रेन पर हमले की वजह से रूस में गैसोलीन की कमी हो गई है जिस वजह से गैस स्टेशनों के बाहर लंबी लाइन लगी है।

खेरसॉन में यूक्रेनी मुद्रा हटाकर रूबल चला रहा रूस
खेरसॉन पर सैन्य कब्जे के बाद रूसी सेना यहां बड़े पैमाने पर आर्थिक बदलाव कर रही है। इसके लिए यहां पर यूक्रेनी मुद्रा को रूसी मुद्रा रूबल से बदला जा रहा है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की सीक्रेट रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी सेना यहां अपने कब्जे को जायज करने के लिए यह रणनीति अपना रही है।

बाढ़ में डूब गया गांव फिर भी लोग खुश
यूक्रेन का डेमीडिव गांव बाढ़ में डूब गया है। इससे दुखी होने की जगह गांव वाले खुशी मना रहे हैं। दरअसल, यूक्रेनी सेना ने गांव में बने बांध को खोलकर सीमा को दलदली बना दिया। इससे रूसी टैंक कीव पर हमले के लिए घुस नहीं सके और यूक्रेनी सेना को तैयारी का वक्त भी मिल गया। 750 घरों वाले इस गांव के कई घर डूब गए हैं।

डोनेट्स्क पर रूसी सेना की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत
बीते रोज यूक्रेन के पूर्वी शहर डोनेट्स्क पर रूसी सेना की गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। वहीं, खार्किव पर रूसी हमले में 3 नागरिक मारे गए और 8 लोग घायल हो गए। खार्किव एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि रूसी सेना ने फिर से शहर पर बमबारी तेज कर दी है।

अजोस्टाल स्टील प्लांट में अभी फंसे हैं 1000 लोग
यूक्रेन का दावा है कि मारियुपोल के अजोस्टाल स्टील प्लांट में लगभग 1,000 नागरिक फंसे हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। बीते रोज यहां से लगभग 100 नागरिकों को निकाला गया था। यूक्रेन का मानना है कि आज से लोगों को निकालने का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा।