Home नई दिल्ली दिल्ली से सटे नोएडा में 31 मई तक धारा 144

दिल्ली से सटे नोएडा में 31 मई तक धारा 144

271
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली : देश में कोरोना के मामले (Corona Cases) बढ़ रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर पाबंदियां बढ़ रही हैं. दिल्‍ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिन्‍हें प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है । कोरोना के मामलों में इजाफे और आगामी त्‍योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन की ओर से पाबंदियों को बढ़ाया जा रहा है इसके मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है. फिलहाल यह धारा 31 मई तक के लिए लागू की गई है। साथ ही गौतम बुद्ध नगर कमिश्‍नरेट के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा हो रहा है, जिसने नोएडा में चिंता बढ़ा दी है. दिल्‍ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,485 नए मामले सामने आए।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्‍नरेट ने एक बयान में कहा, “उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना किसी को भी विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, सार्वजनिक स्थानों पर पूजा और नमाज अदा करने की अनुमति भी नहीं होगी।”

साथ ही पुलिस ने कहा कि स्‍कूलों में परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का उचित रूप से पालन कराना होगा।

इसके साथ ही यह भी कहा गया कि परीक्षा केंद्रों के परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लाउडस्पीकर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना दुकानदार को लाउडस्पीकर या ऐसा कोई भी उपकरण किसी को भी बेचने या किराए पर लेने की अनुमति नहीं होगी।