Home खेल ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार पारी खेलते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों के धागे...

ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार पारी खेलते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों के धागे खोल दिए

187
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

IPL 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार पारी खेलते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में 99 रन बनाए। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 6 शानदार छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 173.68 का था। गायकवाड़ मैच में सिर्फ एक रन से शतक बनाने से चूक गए।

IPL में 99 पर आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज ऋतुराज
IPL के इतिहास में सबसे पहली बार 99 रन पर विराट कोहली आउट हुए थे। 2013 के IPL सीजन में ये बल्लेबाज दिल्ली के खिलाफ 99 रन पर अपना विकेट गंवा बैठा था। विराट के बाद पृथ्वी शॉ 2019 में कोलकाता के खिलाफ 99 रन पर आउट हुए थे। वहीं, ईशान किशन 2020 में बेंगलुरु के खिलाफ तो वहीं, 2020 के ही सीजन में क्रिस गेल राजस्थान के खिलाफ 99 रन पर आउट हुए थे। ऋतुराज 99 पर आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज हो गए हैं।

सीजन के शुरुआती मुकाबलों में नहीं चला था बल्ला
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ने IPL 2022 के शुरुआती मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर पाए थे। पहले 6 मैचों में इस खिलाड़ी के बल्ले से 0,1,1,16,17 के स्कोर आए, लेकिन गुजरात के खिलाफ ऋतुराज ने शानदार 73 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। हांलाकि, अगले 2 मुकाबलों में भी ऋतुराज 0 और 30 रन बनाए। हैदराबाद के खिलाफ मैच में जैसे ही धोनी टीम के कप्तान बने। ऋतुराज के अंदर एक नई एनर्जी आ गई।

पहले विकेट के लिए जोड़े 182 रन
धोनी ने SRH के खिलाफ मुकाबले में नई सलामी जोड़ी बनाई और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ डेवॉन कॉनवे बल्लेबाजी करने आए और दोनों ने SRH के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

CSK की नई ओपनिंग जोड़ी ने टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 107 गेंदों पर 182 रन जोड़ दिए। यह IPL के इतिहास में चेन्नई की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2020 में शेन वाटसन और फाफ डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 181 रन की साझेदारी की थी।

13 रन से जीती CSK
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराया। SRH के सामने 203 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 189/6 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला हार गई। निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। CSK की ओर से मुकेश चौधरी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।