Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री बघेल ने 100 देवगुड़ियां एक साथ समर्पित की

मुख्यमंत्री बघेल ने 100 देवगुड़ियां एक साथ समर्पित की

166
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आदिवासियों की आस्था का केन्द्र हैं देवगुड़ियां  

5 करोड़ की लागत से कराया गया है जीर्णाेद्धार-सौंदर्यीकरण

मुख्यमंत्री ने मुसरिया माता की पूजा-अर्चना की 

प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना दो देवगुड़ियों के जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए हुआ भूमिपूजन
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम अभियान के तहत सुकमा जिले छिन्दगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां मुसरिया माता का दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुकमा जिले की 100 देवगुड़ियां समर्पित की। आदिवासियों के आस्था के केन्द्र इन देवगुड़ियों का जीर्णोंद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभी हाल ही में 5 करोड़ रुपए की लागत से कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दो देवगुड़ियों के जीर्णाेंद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इन दोनों देवगुड़ियों की मरम्मत एवं रंगरोगन का कार्य 10 लाख रूपए की लागत से होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर देवगुड़ियों के पुजारियों से भेंट-मुलाकात की और उन्हें उपहार स्वरूप धोती, कुर्ता और पगड़ी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने मुसरिया माता मंदिर प्रांगण में बरगद के पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद  दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।