Home छत्तीसगढ़ मंत्री डॉ. डहरिया और पूर्व राज्य सभा सांसद श्री पुनिया का...

मंत्री डॉ. डहरिया और पूर्व राज्य सभा सांसद श्री पुनिया का चार दिवसीय बस्तर दौरा 9 अक्टूबर से

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया चार दिवसीय दौरे पर बस्तर जा रहे हैं। मंत्री डॉ. डहरिया का यह दौरा 9 से 12 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद श्री पी.एल. पुनिया भी उनके साथ रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर को नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. डहरिया रायपुर से कार द्वारा कांकेर जाएंगे। जहां वे कांकेर, अंतागढ़ व भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। कांकेर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 10 अक्टूबर को कोण्डागांव जिला के केशकाल में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। फिर कोण्डागांव में कोण्डागांव व नारायणपुर के विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 10 अक्टूबर की शाम मंत्री डॉ. डहरिया विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट पहुंचेंगे। चित्रकूट में रात्रि विश्राम के बाद 11 अक्टूबर को चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों संग बैठक के बाद वे दंतेवाड़ा आगमन जाऐंगे और मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद दंतेवाड़ा व बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। शाम तक दंतेवाड़ा से जगदलपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। डॉ डहरिया 12 अक्टूबर को जगदलपुर, बस्तर एवं सुकमा में विधानसभा क्षेत्र के रूप में पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद नियमित विमान सेवा के जरिये मंत्री डॉ. डहरिया का जगदलपुर से रायपुर लौट आऐंगे।