Home छत्तीसगढ़ शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन 10 एवं 11 अक्टूबर को

शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन 10 एवं 11 अक्टूबर को

61
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश सीजी पीपीटी 2022 या 10वीं बोर्ड के आधार पर संस्थावार ऑनलाईन कांउसलिंग प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिए 10 एवं 11 अक्टूबर तक अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन एवं डीव्हीसी कराना होगा। सीटो का आबंटन 13 अक्टूबर को किया जायेगा तथा आबंटित सीटों पर 14 से 15 अक्टूबर तक प्रवेश दिया जायेगा।
वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। इसके साथ ही समस्त तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए डीव्हीसी उक्त तिथियों में होंगी। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट  www.cgdteraipur.cgstate.gov.in     का अवलोकन किया जा सकता है।