Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री बघेल 8 मई को लोरमी विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री बघेल 8 मई को लोरमी विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 8 मई को मुंगेली जिले अंतर्गत लोरमी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। चंदली में रीपा का अवलोकन कर समूह के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे और खुड़िया में जैव विविधता पार्क का अवलोकन कर ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 8 मई को पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आभार कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत 11.45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे विधानसभा क्षेत्र लोरमी के ग्राम चंदली पहुंचेगे। वे वहां चंदली में रीपा का अवलोकन कर समूह की प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात 12.45 बजे चंदली से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर ग्राम खुड़िया पहुंचेंगे और वहां 1 बजे मंदिर दर्शन तथा स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जैव विविधता पार्क का अवलोकन तथा हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम खुड़िया में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी लेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3 बजे ग्राम खुड़िया से हेलीकॉप्टर द्वारा लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे लोरमी के रेस्ट हाउस में 3.40 बजे से समाज के प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 4.45 बजे लोरमी से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।