Home छत्तीसगढ़ विद्यार्थियों के मन से रिजल्ट का भय दूर करने की पहल

विद्यार्थियों के मन से रिजल्ट का भय दूर करने की पहल

57
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित करने के पूर्व 10 मई को सुबह 10.30 बजे से हेल्पलाईन शुरू की जा रही है। हेल्पलाईन  टोल फ्री नंबर 18002334363 है।

परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थी के मन में भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन तथा विषय एवं कैरियर चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर 10 मई से 18 मई तक हेल्पलाईन का संचालन किया जाएगा । हेल्पलाईन का संचालन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.30 तक संचालित की जाएगी। हेल्पलाईन द्वारा मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरियर काउंसलर, मंडल के अधिकारी, सहायक प्राध्यापक मार्गदर्शन देगंे। हेल्पलाईन मंडल के उपसचिव श्री जे.के. अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं हेल्पलाईन समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू के समन्वय से कार्य करेगा।

उल्लेखनीय है कि वार्षिक परीक्षा 2023 की परीक्षा पूर्व एवं परीक्षा के दौरान हेल्पलाईन कार्यक्रम संचालित किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम 10 मई को दोपहर 12.00 बजे घोषित किया जाएगा।