Home छत्तीसगढ़ हेल्पलाईन में समस्या समाधान के लिए आए लगभग 200 फोन कॉल

हेल्पलाईन में समस्या समाधान के लिए आए लगभग 200 फोन कॉल

64
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव का प्रबंधन, विषय और कैरियर चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए 10 मई से हेल्पलाईन शुरू किया गया है। हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर समस्या समाधान के लिए लगभग 200 फोन कॉल आए। जिसका समाधान विषय-विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
हेल्पलाईन के माध्यम से मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरियर काउंसलर डॉ. वर्षा वरवंडकर, मनोवैज्ञानिक डॉ. स्वाति शर्मा द्वारा प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षार्थियों और अभिभावकों के परीक्षा परिणाम से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसके साथ ही मंडल के उप सचिव श्री जे.के अग्रवाल के मार्गदर्शन और नोडल अधिकारी श्री प्रदीप साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक श्रीमती अल्का दानी, श्रीमती प्रीति शुक्ला के सहयोग से विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन दिया गया। हेल्पलाईन में कई तरह के रोचक प्रश्न भी विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए।