Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री 12 मई को बेलतरा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री 12 मई को बेलतरा विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात

53
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 मई को बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ ही विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भी मुलाकात करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड से ग्राम अकलतरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे अकलतरी महाविद्यालय में भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा रीपा का अवलोकन करेंगे। 12.30 बजे वे ग्राम लखराम पहुंचेंगे तथा वहां मंदिर दर्शन करेंगे। एक बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री अकलतरी हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 3.30 बजे बेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर से शाम 5.20 बजे रायपुर वापस आएंगे।