Home मनोरंजन ओम राउत ने खुद को बताया ‘राम भक्त’, डायरेक्टर ने ‘रामायण’ को...

ओम राउत ने खुद को बताया ‘राम भक्त’, डायरेक्टर ने ‘रामायण’ को किया सपोर्ट….

197
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

‘आदिपुरुष’ साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। एक तरफ प्रभास स्टारर मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, दूसरी ओर क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इसे आलोचना मिल रही है। फिल्म के डायलॉग्स और सींस पर बवाल मचा हुआ है। इस बीच डायरेक्टर ओम राउत ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का सपोर्ट किया है। काफी समय से ऐसी चर्चा हो रही है कि नितेश तिवारी ‘रामायण’ बनाएंगे, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के राम और सीता का किरदार निभाने की बात सामने आ रही है। ओम राउत की मूवी ‘आदिपुरुष’ भी ‘रामायण’ पर आधारित है।

ओम राउत ने खुद को बताया ‘राम भक्त’

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में ओम ने खुशी जताई कि नितेश तिवारी भी ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म बना रहे हैं। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में ओम राउत ने कहा- “नितेश एक महान डायरेक्टर हैं और मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैंने उनका काम देखा है। मैंने दंगल देखा है। यह हमारे देश द्वारा बनाई गई बेहतरीन फिल्मों में से एक है। आमिर खान समेत एक्टर्स, नितेश सर की राइटिंग और उनका निर्देशन, सब कुछ असाधारण था। मैं हर राम भक्त की तरह फिल्म (रामायण) का इंतजार कर रहा हूं।”