Home छत्तीसगढ़ घसिया समाज ने निकाली प्रभु की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी

घसिया समाज ने निकाली प्रभु की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी

234
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। आषाढ़ शुक्ल के पक्ष की द्वितीय तिथि पर रथ दूज पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शहर के लालबाग स्थित प्रभात नगर से घासी घसिया समाज द्वारा रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिकजन सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए और प्रभु का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर अपनी आस्था प्रकट की। वरिष्ठों के मार्गदर्शन और सहयोग से समाज के युवा एकजुट होकर इस आयोजन को आगे बढ़ा रहे हैं।
महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने भगवान प्रभु जगन्नाथ जी की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में घासी घसिया समाज के जिलाअध्यक्ष संदीप सोनी, जगन्नाथ समिति उपाध्य्क्ष गोलू नायक, जगन्नाथ समिति अध्यक्ष नितेश नायक, जुगेश्वर भारती, गोपाल नायक, सुनील सोनी, सूरज नायक, प्रदीप सोनी नायक, श्याम बाई नायक, सतीश सोनी, वंदना सोनी, रमेश बघेल, नितु सोनी, ममता सोनी, प्रीति नायक, शीतल बघेल, धनेश बघेल, लक्ष्मण भारती, योगेश नायक, गोपी सोनी, फग्गु नायक, सुधांसु पात्रे, प्रशांत पात्रे, राहुल बघेल, पीताम भारती, लोकेश नाग, लक्की बघेल, रोहन बघेल, शीला सोनी, दुर्गेश सोनी, छोटू पात्रे आदि घासी घसिया समाज के नागरिकगण उपस्थित थे।