Home मध्यप्रदेश इंदौर में जनसुनवाई से घर लौटे दंपती ने खाया जहर, महिला की...

इंदौर में जनसुनवाई से घर लौटे दंपती ने खाया जहर, महिला की मौत

269
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

इंदौर । द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में रहने वाले दंपती ने मंगलवार शाम को संपत्ति विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई और पति का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं, लेकिन उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि हेमंत ढोलिया (35) और उसकी पत्नी पूजा (30) ने जहरीला पदार्थ खाया, जिसके चलते स्वजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मकान को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। दो बेटियों के चलते उन्हें ज्यादा प्रताड़ित होना पड़ता है। वहीं घटना के समय दोनों बेटियां नाना-नानी के यहां गई हुई थी।