Home छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस करेगी विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति, गांव में किसान समिति का...

किसान कांग्रेस करेगी विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति, गांव में किसान समिति का भी गठन होगा

132
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। किसान कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गौरीशंकर पांडे ने आवश्यक सांगठनिक विषयों को लेकर बुधवार को जिला किसान कांग्रेस की बैठक ली। तुमड़ीबोड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि-चुनावी वर्ष में जिला किसान कांग्रेस की भूमिका तय है और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों और नवाचारों सहित अन्य विषयों पर चर्चा इस बैठक में हुई।
जिला अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि बैठक में मुख्य रुप से चार विषयों पर बात हुई। प्रभारी महामंत्री ने प्रदेश संगठन द्वारा तय किए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में जिला किसान कांग्रेस द्वारा विधानसभा अध्यक्ष, गांवों में किसान सहयोग समिति के गठन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ब्लॉक में प्रत्येक सप्ताह बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।
वहीं श्री पांडे ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि-आने वाले दिनों में नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ जाने अभियान शुरु होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को घरों तक पहुंचकर युवाओं व महिलाओं का नाम इस सूची में जुड़वाने प्रोत्साहित करना है और उनका सहयोग करना है। भारत के लोकतंत्र का असल आधार मतदाता हैं।
सभा में पदाधिकारियों से जिला अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि-विधानसभा चुनाव को अब महज कुछ माह शेष हैं। संगठन की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग जिला स्तर पर की जा रही है। सभी को एक साथ होकर पार्टी के लिए ये चुनाव लड़ना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने प्रदेश के उत्थान और सभी वर्ग के उन्नति के लिए कई जनहितैषी निर्णय लिए और योजनाएं लागू की है, जिस पर लोगों से चर्चा की जानी चाहिए।
बैठक में जिला महामंत्रीगण, योगेंद्र दास वैषणव, राजेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष होमदत्त वर्मा, डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष चुम्मनलाल साहू, देवलाल वर्मा, जयचंद ठाकुर, कुमर्दा गिरधारी साहू, राजनांदगांव ओमप्रकाश साहू व पुरुषोत्तम साहू, गौतम वर्मा, भुवाल साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, कमलेश्वर साहू, कुलेश्वर कुमार साहू, ईश्वर लाल कंवर, मुकेश सहित जिला पदाधिकारी व ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित थे।