Home प्रशासनिक विपक्ष के गठबंधन वास्तव में है ठगबंधन-नरेन्द्र सिंह तोमर

विपक्ष के गठबंधन वास्तव में है ठगबंधन-नरेन्द्र सिंह तोमर

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अम्बेडकरनगर । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि जब से मोदी देश के प्रधानमंत्री बने है, तब से देश में विकास के ऐसी योजनाएं लागू किया गया, जिससे किसान नौजवान को फायदा हो रहा है। वहीं उन्होंने विपक्ष के गठबंधन को ठगबन्धन बताते हुए कहा कि ये लोग भ्रष्टाचार करते थे। इनकी मोनोपॉली ध्वस्त हो रही है इसलिए ये लोग एक मंच पर आ रहे हैं।
मोदी सरकार के 9 पूरे होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा महा जनसम्पर्क अभियान के तहत अंबेडकरनगर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान सरकार की योजनाओ को सविस्तार बताया। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गठबंधन के पीछे कोई उद्देश्य, कोई विचार नहीं है। इन सबकी कोशिश है कि मोदी सरकार जो पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है, भ्रष्टाचार का खात्मा कर रही है। कानून का राज स्थापित कर रही है, उसे रोका जाए क्यूंकि इसी से ये लोग अपनी जिंदगी में आनन्द उठाते थे। अब एक मंच पर इस लिए आ रहे हैं कि इन पर से इनकी ‘मोनोपॉली’ खत्म न हो। इसलिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि ये एक साथ आ भी जाते हैं तो क्या फर्क पड़ने वाला है। कोई पश्चिम बंगाल या तमिलनाडु से आता है तो उसका उत्तर प्रदेश में क्या प्रभाव पड़ेगा। यूपी में उनके कहने से कौन वोट दे देगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का प्रयास है कि एक अच्छी फोटो अखबार में छप जाए और दो चार दिन चर्चा में रहे। इसके अलावा मोटे अनाज पर सब्सिडी न दिए जाने पर कृषि मंत्री ने कहा कि मोटा अनाज कम लागत में तैयार होता है। इसमे पानी, खाद और दवाओं की कम आवश्यकता पड़ती है। पैदावार अधिक होती है। मोटा अनाज के उत्पादन के साथ पशुओं के चारे की भी व्यवस्था होती है। मोटे अनाज को देश के साथ विदेश में भी थाली में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री प्रयास कर रहे है और संयुक्त राष्ट्र संघ में इसका प्रस्ताव रखा है।