Home खेल ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका निभा...

ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं….

104
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करने जा रही है. इस दौरे की शुरुआत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी जिसका आगाज 12 जुलाई से होना है. टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, ये अभी तक एक पहेली बना है. इस बीच कुछ क्रिकेट प्रेमियों का ये मानना है कि ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि किशन के पास इस लंबे फॉर्मेट में खेलने का अनुभव नहीं है. वह अभी तक केवल सीमित ओवरों के फॉर्मेट में खेले नहीं हैं. ये मैच भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नई साइकिल का आगाज है. ऐसे में टीम इंडिया किसी भी तरह से कोताही नहीं बरतना चाहेगी.

साहा भी प्लान में नहीं

अनुभवी ऋद्धिमाना साहा भी सेलेक्टर्स के प्लान में नहीं है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि भी की है. उन्होंने कहा कि साहा बढ़ती उम्र के कारण प्लान का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘हमें ऋद्धिमान से अब आगे देखना होगा. इसमें कोई शक नहीं कि वह बेहतरीन बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं लेकिन इसे नकारा नहीं जा सकता कि उनकी उम्र 38 साल है. हमें ईशान, भरत और उपेंद्र यादव जैसी युवा प्रतिभाओं को तैयार करना है. वही भविष्य हैं.’

कौन होगा विकेटकीपर?

ऐसे में सभी की नजरें केएस भरत पर टिक जाती हैं. वह भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कुछ खास कमाल नहीं कर सके लेकिन उनके अलावा और कोई खिलाड़ी इस समय विकेटकीपर के तौर पर तैयार नहीं दिखता है. केएस भरत ने अभी तक 8 टेस्ट पारियों में 18 की औसत से 129 रन बनाए हैं. हालांकि भरत विकेटकीपर के तौर पर काफी परिपक्व नजर आते हैं. ऋषभ पंत के अनफिट होने के चलते अभी भरत से ही उम्मीदें हैं.