Home खेल ICC ने हाल ही में ताजा टेस्ट रैंकिंग की जारी, ऋषभ पंत...

ICC ने हाल ही में ताजा टेस्ट रैंकिंग की जारी, ऋषभ पंत 6 महीने से क्रिकेट से दूर….

177
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

टीम इंडिया को हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम अब आगामी जुलाई महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. ICC ने हाल ही में ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की हैं. इसमें एक भारतीय खिलाड़ी ऐसा है जो विराट कोहली-रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए सभी भारतीयों खिलाड़ियों में नंबर-1 बना हुआ है. खास बात यह है कि इस बल्लेबाज ने पिछले 6 महीने से एक भी मैच टेस्ट मैच नहीं खेला है.

ICC ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग

ICC ने बीते बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी हैं. इसमें भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट गेंदबाजों में नंबर-1 के पायदान पर बने हुए हैं, जबकि ऑलराउंडर में टीम इंडिया के रवींद्र जडेजा ने नंबर-1 की कुर्सी कब्जाई हुई है. अश्विन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली को टेस्ट रैंकिंग में 1 पायदान का नुकसान हुआ है. वह 14वें पायदान पर हैं.

इस बल्लेबाज ने रोहित-कोहली को छोड़ा हुआ पीछे

पिछले 6 महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जारी ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में 10वां पायदान कायम रखा है. वह भारतीय खिलाडियों में टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. इनसे ऊपर कोई भी नहीं है. इन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पछाड़ा हुआ है. रोहित शर्मा इस लिस्ट में 12वें (भारतीय खिलाड़ियों में दूसरे), जबकि विराट कोहली (भारतीय खिलाड़ियों में तीसरे) इस लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं.

6 महीने से क्रिकेट से हैं दूर

बता दें कि ऋषभ पंत पिछले साल 31 दिसंबर को भयानक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे, जिसके बाद वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे. उनकी सर्जरी हुई जिसके बाद अब वह रिकवर कर रहे हैं. वह समय-समय पर अपना हेल्थ अपडेट फैंस को देते रहते हैं. हालांकि, वह आगामी कुछ महीनों तक क्रिकेट मैदान से दूर ही रहने वाले हैं. पंत ने आखिरी बार टेस्ट मैच दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. वह आईपीएल 2023 में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने स्टेडियम में भी आए थे.