Home खेल एमएस धोनी से छीन गया कैप्तन कूल का ताज, सहवाग का ट्वीट….

एमएस धोनी से छीन गया कैप्तन कूल का ताज, सहवाग का ट्वीट….

91
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

एमएस धोनी अपने शांत स्वभाव और सबसे कठिन परिस्थितियों में शांत रहने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई मुश्किल परिस्थितियों में भारत और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है। इसके चलते क्रिकेट जगत ने महान विकेटकीपर-बल्लेबाज को कैप्टन कूल का नाम दिया है। हालांकि धोनी के पूर्व साथी और महान भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को लगता है कि अब क्रिकेट के नए मिस्टर कूल को ताज पहनने का समय आ गया है।

धोनी से छीन गया कैप्तन कूल का ताज-

दरअसल सहवाग ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज 2023 के पहले टेस्ट में जबरदस्त जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को यह उपनाम दिया है। पैट कमिंस ने टेस्ट मैच की चौथी पारी में न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी अपना दमखम दिखाया। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 282 रनों की जरूरत थी और टीम का स्कोर 209/7 था, जब कप्तान पैट कमिंस विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी के साथ क्रीज पर आए। इस बीच एलेक्स का विकेट जाने के बाद कप्तान ने नाथन के साथ मिलकर बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। कमिंस ने 73 गेंदों में 44 रन बनाए। इसके चलते सहवाग ने कमिंस को विश्व क्रिकेट में नया मिस्टर कूल करार दिया है। साथ ही इस मैच को बेस्ट टेस्ट मैचों में से एक बताया है।

सहवाग का ट्वीट-

सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या टेस्ट मैच है। मैंने हाल के दिनों में जो बेस्ट मैच देखे हैं यह उनमें से एक। टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट है। इंग्लैंड द्वारा समाप्ति से ठीक पहले अपनी पारी को घोषित करने अहम फैसला था, खासकर मौसम को देखते हुए। ऐसे में ख्वाजा ने दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन किया। और कप्तान कमिंस टेस्ट क्रिकेट में नए मिस्टर कूल हैं। दबाव में भी कमिंस ने बेहतरीन पारी खेली और ल्योन के साथ कप्तान की यह पार्टनरशिप लंबे समय तक याद रखने वाली थी।