Home अन्य कांग्रेस ने आदिपुरूष फिल्म बनाने वाली टीम का पुतला फूंका

कांग्रेस ने आदिपुरूष फिल्म बनाने वाली टीम का पुतला फूंका

147
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

 भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए
कवर्धा। आदिपुरूष फिल्म में हिंदू धर्म के आराध्य का अपमानजनक चित्रण, संवाद, प्रस्तुति द्वारा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के विरोध में कांग्रेस ने 21 जून को फिल्म बनाने वाली पूरी टीम का पुतला दहन किया और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। क्रेडा के राज्य सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि आदि पुरूष फिल्म अभी हाल में ही रिलीज हुई है, जिसमें हिंदुओं के आराध्य देव का अपमान किया गया है और धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई गई है। उन्होने कहा कि किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले भारत सरकार की अनुमति लेनी होती है। इस केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस फिल्म को रिलीज करने से पहले सरकार ने ही अनुमति दी है। इस तरह हिंदुओं के आराध्य और उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने में भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकार भी बराबर की दोषी है। हिंदुओं के शुभचिंतक और भगवान राम व बजरंगबली के नाम पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस फिल्म का पूरे देश में दिखाने के लिए अनुमति दी है। इसका जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस के सभी विंग विरोध करते हैं और इस फिल्म को पूरे देश में बैन करने की मांग करते हैं। क्रेडा सदस्य श्री अग्रवाल ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक, संगीतकार सहित पूरी टीम के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य प्रभारी कु. शैलजा के निर्देश पर यह कार्यक्रम रखा गया है। फिल्म में हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है और गलत ढंग से चित्रण कर देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है। फिल्म के प्रसारण और प्रदर्शन पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाने की मांग कांग्रेस करती है और फिल्म निर्माता भूषण कुमार, निर्देशक आम राउत, लेखक व गीतकार मनोज मुंतशीर सहित पूरी टीम का कांग्रेस द्वारा पुतलादहन किया गया है।