Home छत्तीसगढ़ प्रदर्शन के बाद जागा विभाग, चक्काजाम से पहले देवकट्टा नहर का काम...

प्रदर्शन के बाद जागा विभाग, चक्काजाम से पहले देवकट्टा नहर का काम हुआ शुरू : नवीन अग्रवाल

151
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। देवकट्टा जलाशय (निगो बांध) से अब किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, क्योंकि जल संसाधन विभाग ने नहर लाइन मरम्मत का कार्य शुरु करा दिया है। ग्रामीणों ने काम शुरू नहीं होनें पर गुरूवार को चक्काजाम की चेतावनी दी थी। इसके पहले ही विभाग ने काम शुरु करा दिया है। इधर काम शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के महासचिव व प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल के साथ मौके पर जाकर कार्यस्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों ने पानी के तेज बहाव से नहर नाली टूट गई है, जिस वजह से बांध का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है और पानी सीधे नालें में बह जा रहा है। इसलिए टूटी नाली की मरम्मत आवश्यक है। ठेकेदार ने काम शुरु करा दिया है, इसलिए चक्काजाम को ग्रामीणों ने रद्द कर दिया है। ग्रामीणों ने नहर लाइनिंग काम को गुणवत्ता के साथ करने को कहा। नवीन अग्रवाल के साथ ग्राम पटेल सतीश कंवर, मंत्री राम कंवर, मूलचंद पटेल, रामशंकर कंवर, उद्धव सिंह कंवर, पुरन वर्मा, गोवर्धन पटेल, बीरेन्द्र यादव, मनहरन पटेल, पालक सेन, पादूम कंवर, श्यामरतन कोसरे, शिवराम कंवर, धनु पटेल, अनिल वर्मा, घनश्याम साहू, सुरेन्द्र दास, प्रकाश लोहार, ईश्वर, ग्राम पटेल कृष्ण कुमार साहू, गेशन पटेल, पंचू पटेल, जिला सचिव अनिल सिन्हा, सुमित वासनिक, बिट्टू अग्रवाल मौजूद थे।