Home देश मानसूनी हवाओं के तेजी से आगे बढ़ने से तापमान में गिरावट

मानसूनी हवाओं के तेजी से आगे बढ़ने से तापमान में गिरावट

181
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । नई दिल्ली में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। राजधानी के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों तक दिल्ली में झमाझम बारिश होगी। इसके साथ ही अन्य राज्यों के लिए भी राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी की मानसूनी हवा तेजी से आगे बढ़ रही है। इससे कई राज्यों में लू का प्रकोप कम होगा और तापमान नीचे गिरेगा। तापमान नीचे गिरने के साथ ही बारिश शुरू होगी।
हीटवेव की समस्या से जूझ रहे बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इन राज्यों में गुरुवार से लू से राहत मिलेगी। साथ ही इन राज्यों में बारिश होगी, जिससे तापमान नीचे जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो-तीन घंटों के दौरान सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मानसूनी हवा और तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव से गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।