Home देश कर्नाटक में गरीब बुजु्र्ग महिला को मिला एक लाख का बिजली बिल

कर्नाटक में गरीब बुजु्र्ग महिला को मिला एक लाख का बिजली बिल

85
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोप्पल । कर्नाटक में वैसे तो राज्य की नई कांग्रेस सरकार ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था पर इसके बाद भी 90 साल की एक बेहद गरीब बुजुर्ग महिला को एक लाख का बिल थमा दिया गया। यह मामला कोप्पल शहर के भाग्यनगर में एक छोटे से शेड में रहने वाली 90 साल की गिरिजम्मा का है। अब तक इस महिला के घर का बिल 70 से 80 रुपये महीना आता था पर इतनी बड़ी रकम का बिल देखकर वह हैरान हो गयी। इससे परेशान गिरिजम्मा को तब राहत मिली जब ये मामला मीडिया ने उठाया। इस मामले में बिजली मंत्री से जब पूछा गया तो उन्होंने बिल में गड़बड़ी का हवाला दिया। साथ ही कहा कि इसमें तत्काल कार्रवाई होगी।
मंत्री के बयान के बाद गुलबर्गा इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (गेसकॉम) के कर्मचारी इस बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे और कहा कि ये तकनीकी गलती से हुआ है।स्टाफ और बिल कलेक्टर की गलती से बढ़ा हुआ बिल भेज दिया गया। उन्होंने इस बुजु्र्ग महिला से कहा कि कि उन्हें बिल का भुगतान करने की जरूरत नहीं है। ये मामला तो हल हो गया पर इससे आम जनता में आक्रोश फैल गया, क्योंकि राज्य भर में लोग बढ़ी हुई बिजली दरों और बढ़े हुए बिलों से नाराज हैं। उनका कहना है कि जब कांग्रेस सरकार ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है तब इतने बड़े बिल किस प्रकार आ रहे हैं।