Home देश भरे बाजार बीच सड़क पर…..एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या

भरे बाजार बीच सड़क पर…..एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

हैदराबाद । यह घटना किसी सूनसान इलाके में नहीं बल्कि व्यस्त सड़क पर हुई। दिन की रोशनी में दर्जनों लोग सड़क पर गुजर रहे हैं, लेकिन कोई भी उस शख्स को बचाने का प्रयास नहीं करता। इतना ही नहीं हमले के बाद शख्स सड़क पर पड़ा तड़पता रहता है और कोई उसकी मदद को आगे नहीं आता। इसके बाद तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हत्या की यह खौफनाक वारदात चादरघाट के आजमपुरा इलाके में हुई। पीड़ित की पहचान यूसुफ (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यूसुफ रिक्शा चलाता था। उसके मर्डर का वीभत्स हत्याकांड सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बिजी सड़क पर वाहन गुजर रहे हैं। तभी दिखाता हैं कि दो लोग एक शख्स के पीछे दौड़ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स रुक जाता है और दूसरा यूसुफ के पीछे से वार करता है। पीड़ित के जमीन पर गिरते ही हमलावर पीछे मुड़ा और मौके से फरार हो गया। यूसुफ जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ता है और तड़पता है। वह मदद के लिए चिल्लाता है लेकिन उसकी मदद को कोई आगे नहीं आता। लोग यूसूफ को देखकर वहां से निकल जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोपहिया वाहन से एक महिला के साथ जा रहे पीड़िता को दोनों हमलावरों ने रोक लिया। वह बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद यूसुफ भागता रहा, लेकिन हमलावरों में से एक ने उसका पीछा करना जारी रखा और खुद को तसल्ली देने के बाद भाग निकला कि पीड़ित जीवित नहीं बचा है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, जिनकी पहचान यूसुफ के पड़ोसी अकरम और सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि अवैध संबंध के कारण हत्या की गई है। 24 घंटे से भी कम समय में हैदराबाद में यह पांचवीं हत्या थी।