Home राजनीति उद्धव ठाकरे की सुरक्षा को कम करना राजनीति से प्रेरित : संजय...

उद्धव ठाकरे की सुरक्षा को कम करना राजनीति से प्रेरित : संजय राउत

84
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई । उद्धव ठाकरे की सुरक्षा को कम ‎किए जाने को लेकर ‎शिव सेना नाराज चल रही है। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उद्धव ठाकरे की सुरक्षा को कम करना राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि चाहे ईडी की छापेमारी हो या उद्धव ठाकरे की सुरक्षा को कम करना, ये सब उ‎चित नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें (भाजपा) को उनके कर्मों का फल अवश्य मिलेगा। संजय राउत ने कहा ‎कि भाजपा के लोग ज्यादा से ज्यादा क्या कर सकते हैं। वे हमें गोली मार सकते हैं या हमें जेल में डाल सकते हैं। वहीं महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने संजय राउत के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा कम नहीं की गई है। इस संबंध में राज्य के गृह विभाग द्वारा पहले ही सफाई दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि संजय राउत और आदित्य ठाकरे को इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए।
यहां यह बात गौरतलब है ‎कि कि एक दिन पहले खबर आई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा काफिले से अतिरिक्त गाड़ियों को हटा लिए गए हैं। वहीं, उद्धव गुट के एक नेता ने कहा था कि मातोश्री में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी कम कर दिया गया है। संजय राउत ने कहा था कि ईडी द्वारा विरोधी दलों को डराने का काम किया जा रहा है। अगर ईडी नहीं होती तो महाराष्ट्र की सरकार नहीं बन पाती। इस तरह से कुछ दिन पहले संजय राउत ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।