Home राजनीति भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे...

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे : शरद पवार

95
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है ‎कि बीजेपी को सत्ता से हटाने के ‎लिए हमें हर संभव प्रयास करने होंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस देश को बचाना हमारा कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारा धर्म है। इसलिए, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ‎मिलकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी सरकारें आएंगी तो अनिश्चितता का माहौल बनेगा। अगर भाजपा सत्ता में आई तो चुनाव होंगे या नहीं यह तय नहीं है। इसके साथ ही पवार ने शिंदे सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर समुदायों के बीच अशांति पैदा करने का आरोप लगाया है। शरद पवार ने कहा कि राज्य में जहां भाजपा कमजोर है, वहां दंगे हो रहे हैं। ताकि इसका राजनीतिक फायदा उठाया जा सके। अगर कानून व्यवस्था खराब है, तो इसकी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने एनसीपी के 24वें स्थापना दिवस पर 21 जून (बुधवार) को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ महीनों में महाराष्ट्र में कई जगहों पर सांप्रदयिक हिंसा हुई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अकोला, औरंगाबाद, अहमदनगर सहित कई जिलों में सांप्रदायिक झड़पें हुई हैं। शरद पवार ने कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र में जनवरी से लेकर अब तक 3152 महिलाएं गायब हैं, इनका पता नहीं चल सका है। वहीं पिछले पांच महीनों में महारष्ट्र में 391 किसानों ने आत्महत्या की है।