Home प्रशासनिक पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 14वें स्थान से 5वें...

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 14वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंची : नड्डा

183
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा की ओर से आहूत विशाल जनसभा को संबोधित कर पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सबसे पहले हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहे।
नड्डा ने सभा को संबोधित करने से पहले जैन धर्म के महान स्तंभ पारसनाथ को नमन कर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर अपनी बात प्रारम्भ करता हूं। नडडा ने कहा, मैं यहां मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सेवा सुशासन की बात करने आया हूं। हमारे पीएम बोलते हैं, तब दुनिया सुनती है। नड्डा ने कहा, कल का दिन ऐतिहासिक था। जब 21 जून को भारत के पीएम यूनाइटेड नेशन के प्रांगण में योग की अपनी संस्‍कृति का पूरी दुनिया में प्रसार किया है। वह वहां के टॉप सीईओ से मिल रहे थे। एलन मस्क तक कह चुके हैं कि वह मोदी के प्रशंसक हैं।
नडडा ने कहा कि पीएम मोदी जब आस्ट्रेलिया गए थे, तब उन्हें कोई ग्लोबल लीडर, कोई हीरो, कोई बदलाव के चीफ, तब कोई उन्‍हें महान देशभक्त कहकर बुलाया। जबकि विपक्ष के लोग उन्‍हें सांप, बिच्छू आदि कहकर बुलाते हैं। दुनिया में आर्थिक मंदी है। अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूरोप में आर्थिक मंदी है। यूक्रेन में लड़ाई जारी है, कोरोना ने वार किया है, बावजूद इसके भारत मजबूती से खड़ा है।
नडडा ने कहा, 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में 14वें पायदान पर थी, आज इंग्लैंड को भी पछाड़ 5वीं अर्थव्यवस्था बनी है। भारत की गरीबी 5 प्रतिशत व अति गरीबी 1 प्रतिशत से कम रह गई है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड के लोगों को कई योजनाओं का लाभ मिला है। एक ओर पीए मोदी ने विकास की यात्रा बढ़ाई, दूसरी तरफ जेएमएम व कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया है। यह तुष्टिकरण की सरकार है। इनकी वजह से प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है, कानून व्यवस्था तोड़ने वालों का साथ दिया जा रहा है। लैंड सकैम, शराब घोटाला, अवैध खनन हेमंत से जुड़ा है।