Home छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में...

जनता कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में खाली मटका लेकर पानी मांगने तहसील ऑफिस पहुंचे ग्रामीण

124
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य व प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में अनिल सिन्हा, धनु राम यादव, पदुम साहू, कन्हैया निषाद, सहदेव माली, चेतन कुंजाम, अंकुश ठाकुर, दयाराम निषाद, भूपेन्द्र साहू, धोबीराम, सोन बाई, कोतवाल, केशव विश्कर्मा, चूरामान निषाद, सकुन बाई, कुलेश्वरी यादव, दानी यादव, रामकालिक ठाकुर, धम्मत यादव, राजकंवर, कुसुम निषाद, दशमत साहू, राजवती ने डोंगरगढ़ तहसील ऑफिस में पीने का पानी और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
नवीन अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम मुड़पार में लो-वोल्टेज व पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। चार से पांच माह से किसी के घर में पानी नहीं आ रहा है। ग्राम मुड़पार में लगभग 265 घर है, गांव के ही एक ग्रामीण के बोरवेल से सभी अपने घर में पीने के लिए पानी ले जाते है और उसके ही बोरवेल में सभी ग्रामीण नहाते है, यही स्तिथि वर्तमान में समस्त ग्रामीणों की बनी हुई है। सरकार एक तरफ घर-घर पानी पहुंचाने की बात करती है और दूसरी तरफ ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे है और साथ ही गांव में लो-वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है, जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को की गई है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। समस्या जस की तस बनी हुई है। आज रैली निकालकर पुराना रेस्ट हाउस होते हुए तहसील ऑफिस का घेराव किया हुआ, जहां देखने को मिला की जनता अपने साथ खाली गुंडी व खाली करसा अपने हाथ में लेकर शसन-प्रशासन से पानी मांगने आए थे। प्रदर्शन की सूचना पहले ही दे दी गई थी, जिसके चलते पुलिस कि भी तगड़ी व्यवस्था की गई थी, लेकिन ग्रामीण व कार्यकर्ता बेरिगेट्स को तोड़कर अंदर घुस गए, फिर पुलिस द्वारा आनन-फानन में अंदर वाले गेट को बंद करना पड़ा। खाली गुंडी व करसा को सामने रखकर जमकर नारे बाजी की गई, उसके बाद तहसीलदार ने संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाया गया।
नवीन अग्रवाल के साथ ग्रामीणों से अपनी समस्या की झड़ी लगा दी फिर अधिकारियों द्वारा ये आश्वासन दिया गया कि दो से तीन दिनों में गांव की समस्या दूर कर दी जाएगी उसके बाद सभी ग्रामीण हटे।
ग्रामीणों द्वारा बोला गया कि हमारी समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। पिछले चार माह से पानी और बिजली की समस्या गांव में बनी हुई है, अगर दो-तीन दिनो में समस्या दूर नहीं की जाएगी तो डोंगरगढ़-राजनांदगांव मुख्य मार्ग में चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। संबंधित विभाग की होगी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा, महिला, पुरुष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।