Home छत्तीसगढ़ गांव की सुरक्षा व सुख-समृद्धि के लिए होती देवों की स्थापना :...

गांव की सुरक्षा व सुख-समृद्धि के लिए होती देवों की स्थापना : जगजीत सिंह भाटिया

170
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम कोरगुड़ा में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर शीतला माता मंदिर समिति के तत्वावधान में बघरण पाठ व ठाकुरदेव की स्थापना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जगजीत सिंह भाटिया, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो, अध्यक्षता होशीलाल साहू सरपंच, धरमुटोला, विशेष अतिथि के रुप संजय सिन्हा महामंत्री मंडल भाजपा, हेतराम साहू, कांता साहू, सरपंच डुमरडीह मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भाटिया ने कहा कि गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर आप समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बघरण पाठ व ठाकुर देव की स्थापना करने पर समस्त ग्रामवासियों को दी व आदिकाल से हमारे पूर्वजों ने देवों की स्थापना कर गांवों में रहने वाले सभी मानवों की रक्षा, सुरक्षा देव करते है, इससे गांवों में सुख-समृद्धि यश बना रहता है। श्री भाटिया ने समस्त ग्रामवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में ग्राम पटेल डोमन साहू, देवार दास, मोहन लाल कंवर, प्रकाश कंवर, संतलाल कंवर, संजय साहू, चंद्र कुमार, तुलाराम साहू, मनोज साहू, हीरा राम, मनराखन श्याम, राम गोपाल, राजेश्वर, जगण, रामरतन सहारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।