Home अन्य परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का एक्शन, काटे कई चालान

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का एक्शन, काटे कई चालान

87
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कल से प्रदेश भर में स्कूल खुलने वाले हैं। स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए लगाए गए वाहनों की जांच के लिए पुलिस और परिवहन अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में संचालित स्कूलों के बसों का परमिट, लाइसेंस, फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, गाड़ी में फायर सेफ्टी समान, फर्स्ट एड किट, गाड़ी की पार्किंग लाइट, इंडिकेटर इत्यादि की जांच की गई।गाड़ियों के संपूर्ण दस्तावेज रखने और सुरक्षा संबंधी संपूर्ण सामान रखने, धीरे चलने के निर्देश दिए गए। सामान्य कमियों के कारण नौ वाहनों के चालान काटे गए। 8600 रुपये समन शुल्क वसूला गया। तो छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली लंबी दूरी की बसों की भी जांच की गई।

जिसमें खुद जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा और उनके स्टाफ के साथ पिछले 24 घंटों से वाहनों की जांच में लगे हुए हैं।जिला परिवहन अधिकारी जीपीएम विवेक सिन्हा का कहना है कि जिले में कितनी बसी चल रही हैं। कौन सी बस किस समय में कहां से कहां चलती है। इन सभी चीजों की जांच की जा रही है। देर रात भी ओवर लोड बसों में कार्रवाई की गई। अभी विभाग की ओर से जांच जारी रहेगी। सभी प्रकार की बस के परमिट की जांच की जाएगी। यात्री बस में नौ हजार का चालान काटा है। तो वहीं स्कूल बस में भी चालान की कार्रवाई करते हुए 7 बसों से 11000 रुपये वसूले गए हैं।