Home अन्य दामाद ने घर में घुसकर की सास की हत्या

दामाद ने घर में घुसकर की सास की हत्या

144
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

जगदलपुर | कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेकड़मा में एक दामाद ने अपनी डेढ़ सास की कुल्हाड़ी और पत्थर से मरते हुए उसे घायल कर दिया। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी थाने में दी गई। वही शव का पीएम भी करवाया जा रहा है।मामले के बारे में परिजनों ने बताया की रतनी बघेल की शादी हरी बघेल से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। वहीं किसी विवाद के चलते हरी रतनी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा था। वहीं रतनी भी अपने बच्चों के साथ अपनी बड़ी बहन रयमती के साथ रह रही थी। रयमती का पति फुलमन ने भी अपनी पत्नी को छोड़ दिया है।

इस वजह से दोनों बहन एक साथ रहती हैं। शुक्रवार की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच हरी बघेल अपनी पत्नी रतनी के घर पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर हरी और रयमती के बीच विवाद होने के बाद आरोपी हरी ने पास में रखे पत्थर से रयमती के सिर में और कुल्हाड़ी से उसके शरीर में हमला कर दिया। जिसे मारता देख रतनी भी बचाने आ गई। इस घटना में रतनी भी घायल हो गई।वही घायल बहन को उपचार के लिए तोकापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे मेकाज भेजा गया। जहां देर रात महिला ने दम तोड दिया। वहीं परिजनों ने मामले की जानकारी कोड़ेनार थाना में दी। जबकि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।