Home देश मुंबई, पुणे में बम धमाके की धमकी देने वाला आरोपी यूपी से...

मुंबई, पुणे में बम धमाके की धमकी देने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

122
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई। मुंबई पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस के सहयोग से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने मुंबई और पुणे में दो जगहों पर बम विस्फोट करने की धमकी भरे फोन कॉल किये थे. अंबोली और ओशिवारा पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के जोनपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरवेश शारदा राजभर उर्फ ​​राहुल (22) के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया तो उसे कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. आपको बता दें कि गुरुवार सुबह 10 बजे से 10.20 बजे के बीच मुंबई पुलिस को एक मोबाइल फोन से धमकी भरा मैसेज आया कि मुंबई और पुणे में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके होंगे. जिससे सनसनी मच गई. इस मोबाइल नंबर के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. साथ ही दोनों शहरों में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया. ओशिवारा पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी की जांच शुरू की तो उसके उत्तर प्रदेश के जौनपुर में होने का पता चला। इसके बाद सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप पाटिल, सुनील खैरे और पुलिस हवलदार रघुनाथ बरगे की एक पुलिस टीम रवाना की गई और आरोपी को जौनपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच जब पुलिस ने इस फोन कॉल के बारे में पूछताछ की तो उसने पुलिस जांच में बताया कि उसने तुरंत पैसे पाने के लिए ऐसा किया क्योंकि उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब थी. उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने ट्विटर अकाउंट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसमें कहा गया था कि आरोपी को यह विचार ट्विटर अकाउंट पर खबर देखने के दौरान आया था।