Home व्यापार तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत जारी है। शनिवार को बीपीसीएल (BPCL), एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (India Oil) की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगभग सभी बड़े महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम समान बने हुए हैं।कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.39 प्रतिशत या 0.29 डॉलर गिरकर 73.85 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है, जबकि डब्लूटीआई क्रूड 0.35 डॉलर या 0.50 प्रतिशत गिरकर 69.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।

पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस करना होगा।