Home खेल भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से एशिया कप का इंतजार….

भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से एशिया कप का इंतजार….

129
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से एशिया कप का इंतजार है, जो इस साल पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. इसका शेड्यूल भी जारी हो चुका है. एशिया कप-2023 की शुरुआत 31 अगस्त से होगी जबकि फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. इससे पहले एक बड़ी खबर भारतीय फैंस के लिए आई.

भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर

भारतीय फुटबॉल टीम के लिए बुरी खबर शनिवार को आई. भारतीय टीम ने ग्रुप डी के ‘करो या मरो’ के अंतिम मैच में मजबूत जापान के सामने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन वह 4-8 से हारकर एएफसी अंडर-17 एशियाई कप से बाहर हो गई. टीम को टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का मौका बरकरार रखने के लिए इस मैच में जीत की दरकार थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

बुरी तरह हारी भारतीय टीम

जापान के खिलाफ भारतीय टीम उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसकी दरकार थी. भारतीय खिलाड़ियों ने जहां मुकाबले में 4 गोल दागे तो वहीं जापानी टीम ने 8 गोल किए. जापान की टीम शुरू से ही दबदबा बनाए हुए थी. भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में वापसी करने की कोशिश की लेकिन खिलाड़ियों की कोशिश टीम के काम नहीं आ सकी.

अब QF में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

भारत के लिए मुकुल पंवार ने 47वें और डैनी मेतेई ने 62वें मिनट में गोल किया. डी मियागावा 69वें मिनट के आत्मघाती गोल से भारत का तीसरा गोल हुआ. टीम के लिए चौथा गोल कोरोऊ सिंह 79वें मिनट मिनट में दागा. अब जापान का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. ये मैच 26 जून को पथुम थानी स्टेडियम में खेला जाएगा.