Home अन्य मंत्री अकबर ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की गोठ बात, समस्याएं...

मंत्री अकबर ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की गोठ बात, समस्याएं सुनी और निराकरण के दिए निर्देश

497
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कवर्धा। कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री मो. अकबर का सतत प्रयास रहा है कि छग. शासन की मूलभूत सुविधाओं से कवर्धा विधानसभा का एक भी व्यक्ति वंचित ना रहे। इसके लिए वे लगातार मैदानी क्षेत्र के साथ-साथ वनांचल क्षेत्र के ग्रामों का भी दौरा कर रहे हैं। साथ ही ऐसे ग्राम जहां आज तक कोई भी नेता या मंत्री या अधिकारीगण नहीं पहुंच पाए हैं वहां भी जाकर जन चौपाल लगाकर लोगों से सीधी बात कर सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और अपने विकास कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री व जोन प्रभारी मणिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अकबर कवर्धा का जब से विधायक बने हैं तबसे क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर कटिबद्ध हैं। मंत्री पद ग्रहण करने के बाद कवर्धा क्षेत्र के लोगों को देखा कि कवर्धा आने जाने के लिए केवल एक ही सकरी नदी पड़ता है और यही प्रमुख मार्ग भी है। उसका पुल बहुत ही नीचे व सकरा होने के कारण आए दिन कुछ न कुछ घटना घटित होते ही रहता था पूर्ववर्ती सरकार से क्षेत्र के लोगों ने कई बार मांग भी किए पर सत्ता के नशे में चूर साहब ने ध्यान भी नहीं दिया। वे 15 वर्ष तक शासन किए, उसके बावजूद सकरी पुल बनाना जरूरी नहीं समझा। जिसे मंत्री अकबर ने 3 वर्ष में ही बनवा दिया। अब लोग उसी पुल से आवागमन कर रहे हैं साथ ही कवर्धा में काफी लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की भी मांग लोग कर ही रहे थे। उसे भी आपने गंभीरता से लेते हुए पूरा किया।

जोन प्रभारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि भोरमदेव शक्कर कारखाना में इथेनॉल प्लांट भी उन्होने लगवा दिया। साथ ही क्षेत्र के किसानों को अत्यधिक फायदा दिलाने हेतु सभी कृषकों को गन्ना रिकवरी दिलाने का भी काम किया। इसके पूर्व की सरकार व उनके खास लोगों द्वारा गन्ना रिकवरी को सीधे गटक जाया करते थे। सामान्य सी बात है वही शुगर मिल है। वही काम करने वाले लोग हैं, फिर इतने दिनों से रिकवरी कृषकों को क्यों नहीं मिल पा रहा था। मंत्री अकबर को क्षेत्रवासियों ने जिस तरह प्रचंड बहुमत से जिताए हैं, ठीक उसी वेग से मंत्री जी भी कवर्धा क्षेत्र के लोगों को अनेक छोटे से छोटे व बड़े से बड़े सौगात प्रदान करते आ रहे हैं।