Home खेल आगामी दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की टीम के साथ खेलने का...

आगामी दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की टीम के साथ खेलने का किया फैसला….

201
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा घरेलू मैदान पर लौट आए हैं। उन्हें आगामी दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र की टीम के लिए खेलने का फैसला किया है। वह टूर्नामेंट खेलने के लिए सहमत हो गए हैं। वेस्ट जोन टीम में पुजारा के साथ एक अन्य भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव भी शामिल होंगे। टूर्नामेंट की शुरूआत 28 जून को बैंगलोर से होगी। चेतेश्वर पुजारा और सुर्यकुमार यादव ने रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जयसवाल की जगह ली है, जिन्हें वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे के लिए चुना गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के संजय पटेल की अगुवाई वाली वेस्ट जोन चयन समिति ने समिति के अन्य सदस्यों को उनके शामिल होने की जानकारी दी। सूर्यकुमार यादव विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए स्टैंडबाय के रूप में भारतीय टीम में जगह दी गई थी।

वनडे टीम में भी शामिल हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है। यह भी अनुमान है कि वह बाद की पांच मैचों की टी20I सीरीज में शामिल होंगे। हालांकि, उस सीरीज के लिए टीम की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। 27 जुलाई को वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज शुरू होने तक दलीप ट्रॉफी 16 जुलाई को पूरी हो जाएगी।

अमोल मजूमदार को मुख्य कोच पद की पेशकश

वहीं, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने अमोल मजूमदार को अपने मुख्य कोच पद की पेशकश की है। हालांकि, अनुबंध को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बीसीए सचिव अजीत लेले ने क्रिकबज को बताया अमोल मजूमदार को एक प्रस्ताव दिया गया है। बीसीए क्रिकेट सलाहकार समिति (सीआईसी), जिसमें बड़ौदा के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान, किरण मोरे, सत्यजीत पारद और वाल्मिक बुच शामिल हैं, ने मुख्य कोच पद के लिए मजूमदार के नाम की सिफारिश की है। यदि वह भूमिका स्वीकार करते हैं, तो मजूमदार एक पश्चिमी क्षेत्र के राज्य की कोचिंग से दूसरे राज्य की ओर कोचिंग करेंगे।