Home खेल यशस्वी के लिए कमाल का रहा IPL 2023, उनको अपनी काबिलियत पर...

यशस्वी के लिए कमाल का रहा IPL 2023, उनको अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा….

135
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आईपीएल 2023 और घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन का इनाम यशस्वी जायवाल को मिला है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई भारत की टेस्ट टीम में यशस्वी को पहली बार शामिल किया गया है। चेतेश्वर पुजारा के बाहर होने के बाद माना जा रहा है कि इस युवा बल्लेबाज को टेस्ट में नंबर तीन की पोजीशन पर आजमाया जा सकता है। इस बीच, यशस्वी ने विराट कोहली, रोहित और रहाणे से बीच अहम सलाह को लेकर खुलासा किया है।

कोहली-रोहित की सलाह आई काम

यशस्वी जायसवाल ने स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत करते हुए कहा, ” उनका (रोहित, कोहली, रहाणे) का माइंडसेट काफी मजबूत है और वह चीजों को लेकर एकदम क्लियर रहते हैं। उन्होंने मुझे सलाह दी थी कि मैं खुद को कैसे आगे लेकर जाता हूं, यह मेरे ऊपर ही है। इस दौरान यकीनन मैं सीखता रहूंगा, लेकिन आखिर में मुझे ही जाकर मैदान पर प्रदर्शन करना है। अभी सीखने के लिए बहुत कुछ बाकी है और मुझे उम्मीद है कि मैं इस प्रोसेस को एन्जॉय करता रहूंगा।”

खुद पर पूरा भरोसा

यशस्वी जायसवाल ने बताया कि वह हमेशा खुद को मोटिवेट रखते हैं और उनको अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, “मैं खुद को हमेशा मोटिवेट करके रखता हूं कि मैं किसी भी परिस्थिति से अपनी टीम को मैच जिता सकता हूं। इससे मुझे पॉजिटिव सोचने और खुद पर भरोसा करने का कॉन्फिडेंस मिलता है।”

यशस्वी के लिए कमाल का रहा था IPL 2023

यशस्वी जायसवाल के लिए आईपीएल 2023 बेहद यादगार रहा था। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए युवा बल्लेबाज ने 14 मैचों में 163 के बेमिसाल स्ट्राइक रेट से 625 रन कूटे थे। इस दौरान उन्होंने इस लीग में अपना पहला शतक भी ठोका था। इसके अलावा यशस्वी के बल्ले से 5 फिफ्टी भी निकली थी।