Home छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की योजनाएं लेकर जन-जन तक पहुंच रहे जिपं सदस्य महेन्द्र...

भूपेश सरकार की योजनाएं लेकर जन-जन तक पहुंच रहे जिपं सदस्य महेन्द्र यादव

119
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरा कर लोगों तक भूपेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहे हैं। वे अपने समर्थकों के साथ हाट-बाजार, गांवों की चौपाल और घरों तक पहुंचकर नागरिकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। अब तक उन्होंने एक दर्जन से अधिक गांवों में कांग्रेस सरकार की योजनाओं वाले पांपलेट बांटकर लोगों से बातचीत की है।
जिपं सदस्य बीते दिनों डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विचारपुर, नवागांव एवं पटपर के साप्ताहिक बाजार में पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस सरकार की सफल योजनाओं और उससे मिल रहे फायदे की जानकारी देते हुए पांपलेट का वितरण किया और लोगों से बातचीत भी की। वह ग्राम उरईडबरी, तेंदूनाला, झंडातलाव व ग्राम टप्पा में भी आमजनों के बीच पहुंचे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पाम्पलेट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा कर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि-ग्रामीण क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क जारी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता के तौर पर हम सभी अपनी सरकार की उल्लेखनीय योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं ने बड़ा बदलाव लाया है। सरकार की सशक्त और सफल योजनाओं की हर व्यक्ति प्रशंसा कर रहा है। कांग्रेस सरकार ने विकास और न्याय को लेकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है और इसका बड़ा फायदा सरकार को मिलेगा। इन दौरों के दौरान यादव के साथ उज्जवल निर्मलकर, हिरदे साहू, लोमस निर्मलकर, तुकेस्वर साहू भी मौजूद थे।