Home छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन में पीएचई की मॉनिटरिंग और ठेकेदारों की मनमानी को...

जल जीवन मिशन में पीएचई की मॉनिटरिंग और ठेकेदारों की मनमानी को लेकर शिकायत

97
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। जल जीवन मिशन के कार्यों की धीमी गति, अधूरे निर्माण और ठेकेदारों की लापरवाही को लेकर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि विभागीय मॉनिटरिंग में ढीलाई के चलते डोंगरगांव विकासखंड में जल जीवन मिशन योजना के कार्य ढर्रे पर है। कार्यों के अनुबंध को महिनों और साल भर से अधिक बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है और लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं कई जगहों पर निर्माण में भारी अनियमितता की शिकायत है।
जिला अध्यक्ष मदन साहू ने इन खामियों को लेकर शिकायती पत्र लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग को सौंपा है। उन्होंने विभागीय कामकाज, मिशन के कार्य में उदासीनता को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। शुक्रवार को पीएचई कार्यालय पहुंचे जिला अध्यक्ष के साथ जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री चुम्मन साहू, जिला किसान कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम साहू, गौतम वर्मा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष द्वय चुम्मन साहू, जयचंद ठाकुर व ब्लॉक महामंत्री हेमंत साहू भी मौजूद थे।
साहू ने कहा कि-जल जीवन मिशन योजना के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर भूपेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। जिलेभर में योजना का ्रक्रियान्वयन किया जा रहा है, लेकिन पीएचई विभाग की अफसरशाही, अधिकारियों की उदासीनता, ठेकेदारों की मनमानी ने काम अटका रखा है। कार्यों में कई तरह की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि-हमने डोंगरगांव विकासखंड के कई गांवों में मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। कहीं नव निर्मित टंकी में सीपेज आ रहा है तो कहीं टंकी निर्माण के बाद अब तक टेस्टिंग शुरु नहीं हुई है। दर्जनों गांव में टंकी निर्माण अब तक अधूरा है, जबकि अनुबंध को समाप्त हुए साल भर से ज्यादा बीत चुके हैं। पाईप लाईन विस्तार के कार्यों में भी लापरवाही बरती जा रही है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि-गांवों में कम गहराई में पाईप बिछाए जा रहे हैं। इससे पेयजल आपूर्ति में बाधा आएगी। यही नहीं पाईप के क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा भी है। निर्धारित गहराई में पाईप न बिछाया जाना गलत है, लेकिन इंजीनियरों का इस ओर ध्यान ही नहीं है, जबकि ठेकेदार गड़बड़ी कर रहे हैं। इसी तरह पाईप बिछाने के लिए किए गए गड्ढों को भी जैसे का तैसा छोड़ दिया जा रहा है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। गड्ढों को लेवल तक नहीं किया जा रहा।
इसी तरह नल के चेंबरए कनेक्शन में खामियों को लेकर भी जिला अध्यक्ष मदन साहू ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने, ठेकेदारों पर कार्रवाई करने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सहित अन्य विषयों का समाधान करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि-इस मामले को लेकर जिलाधीश और मंत्री स्तर पर भी शिकायत की जाएगी। कार्य एजेंसी और विभाग की ढर्रे पर चल रही कार्य व्यवस्था और निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जरुरत है।