Home छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बने इमानवेल, ललित को मिली शहर अध्यक्ष...

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बने इमानवेल, ललित को मिली शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

113
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

राजनांदगांव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष मयूर सिद्दीकी एवं प्रदेश सचिव शम्मी फर्नाडिस की अनुशंसा पर इमानवेल सिंह को जिला उपाध्यक्ष, ललित साहू को शहर अध्यक्ष एवं रवि कुमार गौड़ को शहर उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया गया है। आज राजीव नगर, बसंतपुर में आयोजित बैठक में तीनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। इनके नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। ज्ञातव्य हो कि इमानवेल सिंह इससे पहले कई संगठनों से जुड़कर कार्य कर चुके है।
राजनांदगांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष डा. ओमप्रकाश साहू ने कहा कि-नेता जी स्व. मुलायम सिंह जी के आदर्शों और समाजवादी सिद्धांतों से पोषित पार्टी से युवा बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। अखिलेश यादव ने समाजवादी संघर्षों की विरासत को आगे बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ में आगामी महिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी भी अपने मजबूत प्रत्याशियों के प्रतिनिधित्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ यह चुनाव लड़ेगी और निःसंदेह इस बार परिणाम बेहतर होंगे। आज राजीव नगर, बसंतपुर में आयोजित बैठक में तीनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इनकी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओंए कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उक्त बैठक में समाजवादी पार्टी के अमन गुप्ता, देवा यादव, विष्णु साहू, अजीत साहू, नायडीस रामटेके, नितेश साहू, कृष्णा नागवंशी, आकश साहू, प्रकाश साहू, महेश यादव, धनराज यादव, सागर साहू, झनक देवांगन, लोकेश यादव, योगेश सोनी, कपिल यासदव, गोपाल, हिरावन यादव, प्रवीण यादव, पवन यादव, सवित साहू, सोनप्रभा, मोतीलाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।