Home छत्तीसगढ़ दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की बूथ बैठक में जुटे वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसी

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की बूथ बैठक में जुटे वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसी

110
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। शहर दक्षिणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 21 जून को वार्ड क्रमांक 39 में बूथ क्रमांक 119, बूथ क्रमांक 120, बूथ क्रमांक 121 की क्रमशः बूथ कमेटी की अहम बैठक दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में ली गई। बैठक का संचालन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि तीनों बूथों की पृथक रूप से बैठक वार्ड के आस्था के केंद्र नागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत की गई, जिसमें आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बूथ कमेटी के सभी सदस्यों को चुनावी रण में उतरने के लिए अभी से तैयार रहने के लिए कहा गया और छत्तीसगढ़ सरकार की जनहित कारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराते हुए उन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष एवं वार्ड के ऊर्जावान युवा पार्षद शरद पटेल को दी गई। बैठक में भाजपा के दुष्प्रचार से भी बूथ कमेटी के सदस्यों को अवगत कराया गया।
सूर्यकांत जैन ने कहा कि यदि हम पूरी सक्रियता के साथ अपने-अपने बूथ में कार्य करेंगे तो हमें आगामी विधानसभा चुनाव में शहर में कांग्रेस का विधायक बनाने से कोई रोक नहीं पाएगा। बैठक को वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेसी शिव नारायण पटेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस को सेवादल संगठन को और अधिक सक्रिय करने की जरूरत है, वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी महेश ढीमर ने कांग्रेसियों की सक्रियता की सरहाना करते हुए उत्साहवर्धन किया। इसी तरह बैठक को दक्षिण ब्लॉक के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, कांग्रेस के युवा पार्षद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मिलकर भाजपा की महंगाई का मुंहतोड़ जवाब देना है। उक्त बैठक में मुख्य रूप से दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष विष्णु सिन्हा, राजेश पटेल, बूथ अध्यक्ष सुरेश यादव, बूथ अध्यक्ष दुर्गेश धीवर, बूथ अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा देवांगन, महेश मिस्त्री, अजय ढीमर, राजेश ढीमर, धर्म ढीमर, अविनाश परमगुडे, संजय ढीमर, कुणाल ढीमर, अंशुल वर्मा, करण देवांगन, उर्वशी ढीमर, सुकली बाई, सुशीला देवांगन, प्रवीण पटेल, जयलाल ढीमर, राकेश ढीमर, बलदेव यादव, रूबी पटेल, सोन कुमारी पटेल, प्रमिला पटेल, हेमा यादव, दुजेश्वरी यादव, धाम पटेल, निर्मला यादव, रोहिणी पटेल, नयन बाई ढीमर, भावना पटेल, सुषमा पटेल, मंजू राजकुमारी पटेल, त्रिवेद पटेल, सावित्री पटेल, संतोषी यादव, गोदावरी, सेवती, रीना रजक, शबनम कौशर , सुशीला देवांगन, सरस्वती ढीमर, कला रजक, अमीन मीणा देवांगन, जगरी यादव, करण देवांगन, यामिनी यादव, केसर यादव, सुनिता यादव, अंकलही रजक सहित वार्ड के कांग्रेसजन उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री सुरेश यादव ने किया।