Home छत्तीसगढ़ हेमंत वर्मा बने आईरा इंटरनेशनल के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकारों में...

हेमंत वर्मा बने आईरा इंटरनेशनल के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर

91
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन जो कि भारत देश के 22 राज्यों एवं विश्व के 10 देशों में पत्रकारों की हितों में काम करने वाली अग्रणी संगठनों में से एक है। लंबे समय से डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय अपनी बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक कलम के लिए जाने वाले वह अलग-अलग संगठनों में रह चुके पत्रकारों की हितों की लड़ाई लड़ने वाले हेमंत वर्मा को आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन तारिक जकी बेंगलुर ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर किया है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि मेरा शुरू से उद्देश्य रहा है कि पत्रकारों को सुरक्षा और संरक्षण मिले। मैंने पत्रकारों के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ी लड़ाई लड़ी। इसी तरह छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव पर हुए कथित अत्याचार को लेकर छत्तीसगढ़ का संभवत पहला पत्रकार हूं, जिसने इस मामले पर खुल कर कार्यवाही का विरोध किया। छत्तीसगढ़ में आईरा स्थापित संगठन है, भविष्य में सभी जिलों में इसका गठन कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी विमल चंद जैन सबेरा संकेत, दिलीप शुक्ला हरिभूमि को प्रदेश उपाध्यक्ष, बादल टंडन बिलासपुर को प्रदेश संगठन सचिव एवं विमल अग्रवाल डोंगरगढ़ को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिया गया है। आईरा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि पत्रकारों पर जहां कहीं भी अन्याय, अत्याचार होगा आईरा संगठन उसका खुलकर विरोध करेगा।