Home छत्तीसगढ़ जगजीत सिंह भाटिया ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आटरा में आमजनता...

जगजीत सिंह भाटिया ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आटरा में आमजनता से किया जनसंपर्क

269
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में एवं जिला भाजपा राजनांदगांव के आह्वान पर पूर्व भाजयुमो प्रदेश मंत्री जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आटरा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर पिछले पन्द्रह सालों में डा. रमन सिंह के नेतृत्व में जो विकास हुआ है, उसको गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने जनसंपर्क महा अभियान का बेहतरीन आगाज किया गया एवं केन्द्र सरकार की अनेकों जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दे रहें है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आटरा में मुलभुत सुविधाओं के अभावों को जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, शराब कोचियों कि बढ़ती संख्या, शौचालय ना होने की समस्या सहित विभिन्न विषयों पर जगजीत सिंह भाटिया को अवगत कराया जा रहा है, जिस पर जगजीत सिंह भाटिया ने आश्वस्त किया कि जनता के हित के लिये भाजपा जनता के साथ है और जनता की मुलभुत सुविधाओं के लिए और प्रदेश में भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने भाजपा तैयार है। साथ ही ग्राम के सरपंच राम किशन अरकार, कांता साहू भाजयुमो अध्यक्ष छुरिया, बिसलाल साहू, हिरुराम यादव, उमेन्द्र साहू, रुखमान साहू, लखन साहू, जानु राम साहू, हिरदे राम साहू, उमेश कुमार साहू अन्य ग्रामीणजन उपस्थित हुए।