Home छत्तीसगढ़ जनपद सदस्य ओमप्रकाश साहू ने नव प्रवेशित बच्चों का गुलाल लगाकर किया...

जनपद सदस्य ओमप्रकाश साहू ने नव प्रवेशित बच्चों का गुलाल लगाकर किया स्वागत

128
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। 26 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पदुमतरा में कक्षा नवमी में नव प्रवेशित बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गई। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, ग्राम की सरपंच ललिता साहू तथा शाला विकास समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राकेश साहू, सांसद प्रतिनिधि मोहन साहू, मुरली साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्राचार्य एसके मिंज के द्वारा बच्चों को शिक्षण के प्रथम दिवस में शुभकामनाएं दी गई। सभी अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशित बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता हेमकांत मिश्रा के द्वारा प्रदान की गई।