Home छत्तीसगढ़ डुमरडीहकला में सर्किल यादव समाज का बनेगा सामुदायिक भवन, जनपद सभापति ओमप्रकाश...

डुमरडीहकला में सर्किल यादव समाज का बनेगा सामुदायिक भवन, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने किया भूमिपूजन

122
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। ब्लॉक के डुमरडीहकला में सर्किल यादव (कोसरिया) समाज का भवन का भूमिपूजन क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू के मुख्य अतिथि में भूमिपूजन किया गया। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू से पूर्व में कृष्ण जन्माष्टमी पर समाज द्वारा भवन का मांग किया गया, जिसमें जनपद गौण खनिज मद से 8 लाख स्वीकृति हो चुका है, जल्द ही भवन बनकर तैयार होगा। जनपद सदस्य साहू ने कहा कि डुमरडीहकला में आगे भी लोगों के मंशा अनुरूप और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। सरपंच दिनेश ठाकुर ने सभी भवन हेतु आहाता निर्माण व चेकर टाइल्स व अन्य कार्यों की पंचायत गौण खनिज से निर्माण कार्य जल्द होने की बात कही। भूमिपूजन के दौरान उपसरपंच रजऊ यादव, संतोष वर्मा, अशोक साहू, रम्हाला यादव, यादव समाज से अध्यक्ष श्रीराम यादव, संरक्षक पुनीत यादव, उपाध्यक्ष उमेदी यादव, सचिव संतोष यादव, सीताराम यादव, मनीष यादव, प्यारे यादव, नाराद यादव, कैलाश यादव, शंभू यादव, मानसिंग यादव, झुमुक यादव, लेखराम यादव, धीरज यादव, मिलन यादव, चिंता यादव, मैनलाल यादव, तुमन यादव, मदन यादव, छोटे लाल यादव, शिवलाल यादव, सुखदेव यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।