Home प्रशासनिक भोपाल के बाद कटनी में लगे सीएम शिवराज के आपत्तिजनक पर्चे……

भोपाल के बाद कटनी में लगे सीएम शिवराज के आपत्तिजनक पर्चे……

176
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच छिड़ा पोस्टर-वॉर खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को राजधानी भोपाल के बाद कटनी में भी सीएम के आपत्तिजनक पोस्टर लगने का मामला सामने आया है। शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगाकर भ्रष्टासुर शिवराज और 50% लाओ, काम कराओ जैसे स्लोगन के साथ पोस्टर लगाए गए हैं, मामला जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया वैसे ही कोतवाली पुलिस पोस्टरों को हटाने के लिए स्टेशन, सुभाष चौक, एसबीआई तिराहे सहित अन्य स्थानों पर पहुंची और पंचनामा बनाने के साथ ही पोस्टर हटाने की कार्रवाई की। यह पोस्ट कौन लगा रहा है इसका अब तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि सीएम शिवराज के अपत्तिजनक पोस्टर लगाने की जानकारी मिलते ही हटाने की कार्रवाई हुई, लगाने वालों की शिनाख्ती के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

बता दें, इन बीजेपी और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर छिड़ा हुआ है। 23 जून को पहली बार राजधानी भोपाल में कमलनाथ के वांटेड और करप्शनाथ वाले पोस्टर लगे थे, जिसके बाद शाम को सीएम शिवराज के आपत्तिजनक पोस्टर लगने का मामला भी सामने आया था। वहीं सोमवार को एक बार फिर सीएम शिवराज के आपत्तिजनक पोस्टर राजधानी भोपाल की सड़कों पर लगे पाए गए थे। छिंदवाड़ा में भी शनिवार को पोस्टर लगने का मामला सामने आया था।